चाकू की नोक में लूट करने वाले तीन नाबिलग सहित चार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर– लुट के मामले में कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीन नाबालिग सहित चार आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इन आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।वही पुलिस ने लुट के माल को बरामद कर जब्त कर लिया।कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खुरदुर निवासी शिवम कुमार ध्रुव 11 नवंबर 2026 को अपने दोस्त के घर ग्राम दवनपुर में लक्ष्मी विसर्जन देखने गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी एनएस पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CC 2726 से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे गतवा फाटक कोटा के पास तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से अलग होने के लिए कहा और अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल, पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।

घटना के बाद पीड़ित ने कोटा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 296, 351(3), 308(4), 309(4) एवं 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश उर्फ बिल्लू साहू (19 वर्ष), निवासी पड़ावपारा वार्ड क्रमांक 1, कोटा तथा तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक एनएस पल्सर मोटरसाइकिल, एक ओप्पो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू विधिवत जब्त किया है। मुख्य आरोपी कैलाश उर्फ बिल्लू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button