प्रेस क्लब की स्मारिका में संजोया बिलासपुर की पत्रकारिता का इतिहास….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव…. कलेक्टर और एसपी को भेंट की स्मारिका…. वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान और प्रेस क्लब की उपलब्धियों का है दस्तावेज…..

बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब के गौरवशाली इतिहास, पत्रकारिता के संघर्ष और उपलब्धियों को सहेजने के उद्देश्य से तैयार की गई विशेष स्मारिका अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उनके शासकीय निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्रेस क्लब की स्मारिका भेंट की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन पर बधाई देते हुए प्रेस क्लब की पहल की सराहना की। इसके बाद अध्यक्ष मिश्रा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें स्मारिका भेंट की।

उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब की इस विशेष स्मारिका का विमोचन 4 नवंबर को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था। यह स्मारिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि बिलासपुर की पत्रकारिता की विकास यात्रा, संघर्षों और उपलब्धियों का दस्तावेज है। इसमें प्रेस क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवशाली यात्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का परिचय और संस्था की उल्लेखनीय उपलब्धियों को संकलित किया गया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा की इस पहल का उद्देश्य पत्रकारिता की विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई चेहरे और उनके संघर्ष इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं। स्मारिका के माध्यम से ऐसे व्यक्तित्वों और उनके योगदान को स्थायी रूप से दर्ज करने का प्रयास किया गया है। यह वरिष्ठ पत्रकारों के प्रति सम्मान के साथ ही युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का माध्यम भी बनेगी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार सादाब खान, अमन सिंह, प्रवीण सिंह, जफर आगा,गोलू कश्यप, विशु तिवारी,प्रांशु क्षत्रिय, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button