हत्या की साजिश और देशी कट्टा कारतूस सहित उपलब्ध करने वाला पांच साल से फरार आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार….

बिलासपुर–पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार 23.10.2021 को तत्कालीन थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक परिवेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग करते हुए अपराधियों की पताशाजी में रवाना हुए थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की बंगाली पारा गली नंबर 3 के पास कुछ लड़के किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर आरोपी सुमेश कश्यप निवासी ग्राम नेवसा थाना रतनपुर को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपने साथी रॉकी उर्फ करण कश्यप निवासी गिधौरी एवं किशन कश्यप निवासी गिधौरी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश पर मोंटी कश्यप निवासी नेवसा की हत्या करने के लिए राजगंगपुर उड़ीसा निवासी कुंदन सागर से देसी कट्टा कारतूस मंगाकर मोंटी कश्यप की हत्या करने की फिराक में समय की तलाश कर रहे थे लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे पाए और बिलासपुर घूमने आने के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया आरोपी सुमेश के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया था तथा रॉकी उर्फ करण कश्यप के कब्जे से एक कारतूस जब्त किया गया था पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया है मामले में षडयंत्र में शामिल आरोपी राजगंगपुर उड़ीसा निवासी कुंदन सागर घटना के बाद से फरार हो गया था जिसे चौकी मोपका से टीम तैयार कर आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है

Related Articles

Back to top button