भाजपा कार्यकर्ता कर रहे है नुक्कड़ सभा….शहर के कई स्थानों में हुई नुक्कड़ सभाएं…

बिलासपुर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए 12 जगहों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। भाजपा के संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 5 साल में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। शहर में तो कोई सुरक्षित नहीं हैं, यहां गैंगवार चल रहा है। इस अशांत शहर में लगातार चाकूबाजी, लुट व चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

शहर को शांति का टापू एवं अमन चैन के लिए भाजपा को जिताने की अपील करते हुए भाजपा के नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब कांग्रेस को ही अपने विधायक पर भरोसा नहीं है, तो जनता कैसे भरोसा करेगी। शहर में जो भी विकास दिख रहा है वह पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की देन है। स्मार्ट सिटी की योजना अमर अग्रवाल ने लाई है। कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस के विधायक विकास का एक पत्थर भी नहीं रख सके। भाजपा शासन काल में ही सड़क, नाली, बिजली की सुविधाएं शहर वासियों को मिली कांग्रेस शासन काल में आज जो काम दिख रहे हैं, वे अमर अग्रवाल के द्वारा शुरू किये गये विकास कार्य की देन है, और तो और शहर में बढ़ते अपराधों से महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने 5 साल पहले जनघोषणा पत्र तैयार किया था आज तक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया। शहर की जनता ठगा हुआ महसुस कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया पी.एस.सी. में अपने लोगों को नियुक्ति दे दी। शहर की समस्याओं से निजात पाने तथा शहर को शांति का टापू बनाने के लिए अमर अग्रवाल को जिताने की अपील नुक्कड़ सभा में की गई। आज अमर अग्रवाल के पक्ष में भाजपा की 12 जगहों में नुक्कड़ सभा हुई जिसमें मंगला चौक, सांई मंदिर, टिकरापारा, ईमलीपारा, सुभाष नगर, गोड़पारा, मगरपारा, अशोक नगर, सरकंडा, रेल्वे समेत अनेक जगहों में नुक्कड़ सभा में भाजपा को जीताने की अपील की। आज नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुम्बर, जयश्री चौकसे, उमाशंकर जायसवाल, श्रीमती विभा गौरहा, शैलेन्द्र यादव, पूजा विधानी, किशोर राय, अरूणा दीक्षित, राजेन्द्र भंडारी, आर.विभा राव, प्रभा तिवारी, रोहित मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, शैलेन्द्र यादव, अरूणा दीक्षित आदि ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button