एक साल से हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–एक वर्ष पूर्व हत्या के मामले का फरार प्रेमी आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने झारखंड से पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया। सिरगिट्टी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बडे भाई विनोद लोमदा को उसकी पत्नि पूनम लोमदा दिनांक 18.05.2026 को सुबह करीब 10ः00 बजे घर से राउरकेला पैसा लेने जा रहे है कहकर निकली थी जो दिनांक 20.05.2026 को दोपहर करीब 02ः00 बजे वापस घर आकर बतायी कि तुम्हारा भैया राउरकेला मे काम करने रुक गये है पुछताछ दौरान बतायी कि विनोेद लोमदा को पैसा दिलाने के बहाने झारखण्ड से लोकल ट्रेन मे बिठाकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के आगे रेल्वे पटरी के किरारे अपने प्रेमी सुगड टोपानो एवं अन्य दोस्तो के साथ मिलकर दिनांक 19.05.2026 के सुबह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे गमछा से विनोद लोमदा का गला घोटकर तथा चाकू से गला रेट कर हत्या कर लाश को रेल्वे पटरी के किनारे पानी भरे कीचड फेक दिये है। प्रकरण की आरोपिया पत्नि पुनम लोमंगा को तत्काल रिपोर्ट दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी प्रेमी सुगड टोप्पनो घटना दिनांक से फरार हो गया था। थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर रांची झारखण्ड भेजी गई टेक्नििकल साक्ष्य के आधार पर फरार आरेापी सुगड टोप्पनो पिता सिपरयन टोप्पनो उम्र 27 साल निवासी रंगामाटी थाना अनंतपुर तहसील बाबूखेडा जिला रांची झारखण्ड हा.मु. प्रगति नगर सिरगिटटी को झारखण्ड से हिरासत मे लेकर बिलासपुर लाया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button