मौत बनकर घर में घुसा जहरीला करैत…. 9 साल की सोती हुई मासूम को सुलाई चिर निद्रा……

बिलासपुर- रतनपुर क्षेत्र स्थित खसरिया पारा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार रात जब तीसरी कक्षा की छात्रा, 9 वर्षीय शालनी अघरिया अपने परिवार के साथ गहरी नींद में थी।तभी करीब रात 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया। मौत के इस दूत ने सो रही मासूम के हाथ की उंगली पर डस लिया, जिसके कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ने से घर में अफरा-तफरी मच गई।सांप के काटने का निशान देखकर बदहवास परिजन बच्ची को फौरन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के हरसंभव प्रयास के बावजूद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मासूम ने इलाज के दौरान हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं।जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों ने इस घटना को एक गंभीर सबक बताते हुए आगाह किया है कि बरसात के मौसम में विषैले सांप अक्सर घरों का रुख करते हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में बचाव के प्रति सावधानी बरतना और ऐसी स्थिति में समय रहते तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button