![](https://daauji.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220921-WA0051-780x470.jpg)
एथलेटिक्स में बिलासपुर का नाम रोशन कर रहे बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत के छात्र
बिलासपुर–बिलासपुर शहर के बाल भारती पब्लिक स्कूल , एन.टी.पी.सी. सीपत के छात्र अनुज कुमार वंशकार ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में नगर एवं राज्य का नाम रोशन किया है।हाल ही में सपन्न 33 वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इनका प्रदर्शन अति उत्तम रहा।7 अगस्त 2022 में जिला एथलेटिक्स संगठन दवारा आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य भाला फेंक प्रतियोगिता में इन्होंने 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।साथ ही बहतराई खेल परिसर में आयोजित संभागीय शालेय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक के 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अनन्या सृष्टि भोई ने गोला फेंक के 17 वर्ष बालिका • वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी उच्चतम लक्ष्य हासिल करने की कामना की।