
नेशनल हाईवे में ऐसी हरकत…..दुर्घटना को न्यौता देने में आतुर आज के युवा….
बिलासपुर–देर रात चार चकिया का शौक और फिर सड़को में मटर ग़स्ती आज के युवाओं में एक आम सी बात होती जा रही है।ऐसा ही एक वाक्या फिर सामने आया जहां पर देर रात तेज रफ्तार चलती कार से एक युवक बाहर निकलकर मटर ग़स्ती करते हुआ नजर आ रहा है।
दरअसल पूरा मामला रतनपुर सेंदरी राष्ट्रीय राजमार्ग का बताया जा रहा है।जहां पर सफेदरंग की स्विफ्ट कार जिसमें कुछ युवक उसमें सवार होकर जा रहे थे।इसी बीच उस वाहन के पीछे दरवाज़े से एक युवक बाहर निकलकर सड़क में बदमाशी करते हुए जा रहा था।वही पीछे से आ रहे एक वाहन सवार यात्री उस युवक का कुछ समय का वीडियो बना लिया।जो अब बड़ी तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हो रहा है।



