गांजा तस्करी पर मस्तुरी पुलिस का शिकंजा…..दो आरोपी गिरफ्तार… 20 किलो गांजा… कार व मोबाइल बरामद….

बिलासपुर–मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में मस्तुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मस्तुरी पुलिस ने एक कार से गांजा की बड़ी खेप जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक वैगन आर कार और एक मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7.11 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी पुलिस को 1 जुलाई को मुखबिर से मिली थी कि ग्राम पंधी निवासी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (20 वर्ष) ओडिशा के बरगढ़ से अवैध गांजा लेकर वैगन आर कार (CG10 BQ 9133) के जरिए जयरामनगर, रलिया होते हुए गनियारी, थाना कोटा की ओर जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल घेराबंदी की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी एल.सी. मोहले और थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

गांजा और वाहन बरामद

तलाशी के दौरान वाहन से सफेद बोरी में रखे पॉलिथीन बैग में 20 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही रीयल मी कंपनी का एक मोबाइल फोन और वैगन आर कार भी जब्त की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹7,11,000 आंकी गई है। आरोपी नीरज वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

फरार आरोपी भी गिरफ्तार

मामले में दूसरा आरोपी विनोद वर्मा उर्फ विनोद कुमार औधोलिया (36 वर्ष), निवासी गनियारी, घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धरमजयगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले चार वर्षों से गांजा तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसे भी 3 जुलाई को न्यायिक रिमांड
पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस सफलता में निरीक्षक हरिशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, ACCU टीम प्रधान आर. देवमुन पुहुप व आरक्षक अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button