छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा…पिकअप गाड़ी को धान से भरी ट्रक ने ठोका…..6 युवकों की मौत 7 लोग गंभीर रूप से घायल……

बालोद– छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी हुई पिकअप गाड़ी को धान से भरे हुए ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई वही 7 घायल हो गए हैं। घायलों को धमतरी जिले के अस्पताल में पहुंचाया गया है। मामला बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है।

मामला शुक्रवार की दोपहर का है। कांकेर– बालोद नेशनल हाईवे क्रमांक तीस में धमतरी जिले के सीमा के नजदीक मरकाटोला घाटी मौजूद है। नेशनल हाईवे में मरकाटोला घाटी में गणेश विसर्जन के लिए बुक की हुई डीजे पिकअप से बंधी हुई खड़ी थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही धान लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गई।

हादसे के वक्त पिकअप में सवार 13 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो ने तत्काल वही मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप में सवार लोगों के अलावा ठोकर मारने वाला ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर लग गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धमतरी जिले के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान चार युवकों ने दम तोड़ दिया। वही ट्रक ड्राइवर समेत घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के बाद घाटी में जाम के हालात बन गए और आवागमन बाधित हो गया। जिसे पुलिस सुचारू रूप से व्यवस्थित करवा रही है। मामले में एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम और एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है। एडिशनल एसपी ने 6 युवकों के मौत की पुष्टि की है वही सात युवक घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले की शिनाख्त में जुट गई है।

मामले में मृतकों का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की शिनाख्त के लिए शवों के पास मौजूद मोबाइलों के संपर्क नंबरो में संपर्क किया जा रहा है। हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

मौत की घाटी……

बता दे नेशनल हाईवे क्रमांक तीस पर स्थित मटकाटोला घाटी पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले महीने अगस्त माह में मुंबई से आई बाइक राइडर्स की टीम में शामिल 24 वर्षीया रिद्धि ठक्कर की भी यही हादसे में मौत हो गई थी। उनकी टीम बाइक से बस्तर जाने के लिए निकली थी।

बालोद पुलिस ने बताया…..

बालोद पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 25/09/2026 को कवर्धा से जगदलपुर की तरफ जा रही स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 खराब होकर जिला बालोद के मरकाटोला घाट में खड़ी हुई थी। वाहन में सवार यात्रियों में से 02 व्यक्ति वाहन सुधारने हेतु मैकेनिक लेने के लिए धमतरी की ओर गये थे एवं खराब वाहन में कुल 13 व्यक्ति सवार थे। इसी दिनांक को समय प्रातः 11.30 बजे के आसपास रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 जिसमें गेहूं भरा हुआ था उसके चालक ने सड़क किनारे खड़ी हुई स्वराज माज़दा वाहन को लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से पीछे से ठोकर मारकर घसीटते हुए दुर्घटना कारित किया तथा कुछ दूरी बाद ट्रक भी पलट गई। घटना में मौके पर 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं 11 व्यक्ति घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। उपचार दौरान घायलों में से 04 व्यक्तियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं 07 घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना में अभी तक कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है एवं 07 व्यक्ति अभी उपचाररत है। घटना कारित कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों एवं घायलों की सूची पहचान उपरांत पृथक से भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button