राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती समरसता दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने किया गोष्ठी..

आज महान विचारक राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.. जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अलावा उनके द्वारा स्थापित भारतीय किसान संघ,स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कश्यप ने ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि.. ठेंगड़ी जी एक महान विचारक, समाजसेवी के रूप में राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत अनेकों संगठनों की स्थापना की जो कि.. आज एक बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बने हैं.. उन्होंने जीवन भर सामाजिक समरसता,व्यक्तिगत समरसता, और संगठनात्मक समरसता और सौहार्द्र बढ़ाने का कार्य किया.. उनके व्यापक राष्ट्रीय सोंच का अनुसरण करते हुए भारतीय मजदूर संघ आज विश्व में प्रथम क्रमांक के श्रम संगठन के रूप में स्थापित हो चुका है और दलगत राजनीति से दूर रहते हुए राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्जवलित किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय ठेंगड़ी जी के चित्र का पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने किया, मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुरेश तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के सुशील श्रीवास्तव, श्याम जी पटेल, किसान संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र दूबे, दिघ्रस्कर, बी आर एम एस के जोनल महामंत्री संतोष पटेल ने भी संबोधित किया.. कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पृथ्वी सहगल ने किया.. अंत में वर्ष भर चले ठेंगड़ी जी के जन्म शताब्दी पर वर्ष भर चले कार्यक्रम के प्रदेश में समापन समारोह के कार्यक्रम को बिलासपुर में समारोह पूर्वक मनाने के लिए विस्तृत रुपरेखा तैयार की गई और भारतीय मजदूर संघ के साथ स्वदेशी जागरण मंच एवं भारतीय किसान संघ के द्वारा संयुक्त रूप से ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समापन समारोह 8 नवंबर को करने का निर्णय लिया गया.. कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गंगाराम साहू, अनिल ठाकुर, ओम, असीम मिश्रा, सर्वेश तिवारी, नागेंद्र शर्मा,राजेश राजपूत,काशीराव गाढे सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.. अंत में जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी को नमन करते और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की..

Related Articles

Back to top button