पत्नी को उतारा मौत के घाट…..फिर खुद कर ली आत्महत्या…..बंद कमरे मे मिले दो मासूम बच्चे…..

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।जहां पर दो मासूम कमरे मे बंद मिले,तो वहीं फांसी में झुलते हुए उन बच्चे के पिता और खून से सनी मां की लाश।दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। अशोक देवांगन फांसी के फंदे पर लटका हुआ और पत्नी धनेश्वरी देवांगन का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था।

महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच मोहल्लेवासियों को घर से किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस और मकान मालिक को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। एक ओर पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, जबकि दूसरी ओर पत्नी की लाश कमरे में पड़ी थी। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बच्चों के बयान इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही रह रहा था। ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान या पारिवारिक तनाव इस घटना की वजह तो नहीं बना। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button