श्री श्याम मंदिर के 16वें वार्षिक उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप …..की दिवंगत पूर्व न्यासियों स्मृति में लगाए गए छायाचित्र …….19 से सजेगा श्री श्याम बाबा का दरबार:………निशान यात्रा के लिए तय हुई व्यवस्था,पूर्व न्यासियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर–शहर के श्री श्याम मंदिर में आगामी 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले 16वें वार्षिक उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार, 18 नवंबर को मंदिर कार्यालय में ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उत्सव की रूपरेखा तय करने के साथ ही मंदिर के विकास में योगदान देने वाले दिवंगत पूर्व न्यासियों के छायाचित्र कार्यालय में स्थापित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व न्यासियों की स्मृतियों को किया चिरस्थायी……
बैठक के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक सराहनीय एवं भावनात्मक निर्णय लेते हुए मंदिर की सेवा व संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत पूर्व न्यासियों को याद किया। उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए स्व. संजय नूनीवाल, स्व. गणेश पिपलवा, स्व. रामनारायण, स्व. मूलचंद खण्डेलवाल, स्व. प्रभुदयाल खण्डेलवाल, स्व. अशोक अरोड़ा, स्व. रामजी लाल एवं स्व. बजरंग अग्रवाल के छायाचित्र कार्यालय में स्थापित किए गए। सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।

निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा फोकस…….
तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के अंतर्गत निकलने वाली भव्य निशान यात्रा को लेकर बैठक में विशेष मंथन हुआ। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं तय की गईं।

आवाजाही नियंत्रण…..

मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

तिलक नगर में विशेष प्रबंध…….

निशान उठाने के समय राम मंदिर (तिलक नगर) परिसर में भीड़ नियंत्रण और आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।अनुशासन……

पूरी यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में मधुसूदन झाझरिया, सीताराम जोशी, दीपराज उपाध्याय, कमल सोनी, संजय रजक, अनिल अग्रवाल, कैलाश मुरारका, किशोर मटोलिया, शरद मटोलिया और राहुल अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button